फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिना काम किए सफाई कर्मियों का निकल रहा वेतन, जनता परेशान; प्रधान हैरान

Wed, 21 Jun 2023 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में बिना काम किए ही सफाई कर्मियों का वेतन निकल रहा है। इससे जनता तो परेशान है ही साथ ही प्रधान भी हैरान है। प्रधान ने बीडीओ से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Etah News: बिना काम किए सफाई कर्मियों का निकल रहा वेतन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा के अलीगंज में सफाई कर्मचारियों की मनमानी से जनता ही नहीं, प्रधान भी परेशान हैं। गांव बिथरा की ग्राम प्रधान रेखा यादव ने अलीगंज बीडीओ को शिकायत दी है। इसमें बिना कार्य किए सफाई कर्मी का वेतन निकाले जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत में दो महीने से सफाई कर्मचारी ओमकार नहीं आ रहा है। बिना साइन किए हुए वेतन निकाला जा रहा है। ग्राम पंचायत में चारों और जलभराव और गंदगी व्याप्त है। लेकिन एडीओ पंचायत ने बिना मेरे साइन के सफाई कर्मचारी का वेतन निकाल दिया जो कि शासनादेश के विरुद्ध है।

यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान संघ के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने बताया कि जनपद स्तर पर लगातार प्रधानों का शोषण किया जा रहा है। सफाई कर्मचारी ग्राम प्रधानों की नहीं सुनते हैं। उनका वेतन अधिकारियों की सांठ-गांठ से निकलता रहता है। जिला पंचायत राज अधिकारी के.के चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत में अभी कोई सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है। जो सफाईकर्मी तैनात था, उसको दूसरी ग्राम पंचायत में भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें