उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की देर रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने देखा तो वह चीख उठे। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घरवाले शव को अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए।
विज्ञापन
घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला लोधा की है। गांव निवासी चंद्रपाल ने बताया कि बेटे राजू (26) की किसी बात को लेकर घर पर कहासुनी हो गई। उसने बुधवार की देर रात अपने कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान देने के प्रयास किया। जानकारी होते ही हम लोग उसके कमरे में पहुंचे और उसे फंदे से उतारा। गंभीर हालत में उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पहुंचे।
हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि परिजन की ओर से पुलिस को किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। कोई तहरीर मिलती है तो मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जाएगी।