फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा ने की गंगा सफाई

Sat, 14 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा ने की गंगा सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा ने नमामि गंगे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कछला गंगा घाट पहुंचकर गंगा की सफाई की।
विज्ञापन

संरक्षक नवल किशोर कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रतिमाह आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे कम से कम आधा किलोमीटर गंगा तट की सफाई की जाए और यहां आने जाने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाए। थोड़ा-थोड़ा सहयोग सभी करेंगे तो नमामि गंगे कार्यक्रम पूर्ण रुप से सफल होगा। जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने कहा कि गंगा को साफ रखने के लिए सभी लोग सहयोग करें। श्रद्धालु अपने साथ लाए हुए पॉलीथिन बैगों को न छोड़े, गंगा के तटों पर गंदगी न फैलाएं। महामंत्री करन सक्सेना ने कहा कि गंगा की सफाई के लिए बैठक कर तिथि वार कार्यक्रम निर्धारित किए जाएं। कार्यक्रम के अनुसार महासभा के सदस्य गंगा की सफाई कर नमामि गंगे को सफल बना सकते हैं। गंगा सफाई करने में प्रकाश नारायाण, रविकांत सक्सेना, डा. संजय सिन्हा, महेशचंद्र, अचिंत सक्सेना, विजय सक्सेना, आशीष सक्सेना, राहुल सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, निशांत सक्सेना, अंशुल सक्सेना, दीपक साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें