फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में स्मैक ले जाते युवक को पकड़ा, रिपोर्ट

विज्ञापन
जिला जेल ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार में एक बंदी से मुलाकात करने के लिए जा रहे एक युवक को गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। वह स्मैक लेकर अंदर जा रहा था। टेल्कम पाउडर में पुड़िया छिपाकर रखी थी। कोतवाली नगर में डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बाबूगंज निवासी अरमान जेल में निरुद्ध बंदी चिंटू उर्फ निखिल सक्सेना से मुलाकात करने आया था।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक के निर्देशन में मुलाकात करने वालों की सघन तलाशी की जाती है। तलाश के दौरान अरमान द्वारा लाए गए सामान में रखे टेल्कम पाउडर के डिब्बे में एक पुड़िया और एक अलग तरह का कागज मिला। पूछताछ और पड़ताल करने पर पता लगा कि यह स्मैक है। जिसके बाद अरमान को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने कहा कि जेल में तीन लेयर में चेकिंग की जाती है। दूसरी लेयर में चेकिंग के दौरान टेल्कम पाउडर के डिब्बे में कुछ संदिग्ध सामान दिखा। मामले की जांच कराई गई। बताया गया नशीला पदार्थ है। आरोपी को पकड़ कर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें