फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत पर चारा लेने गए युवक पर मधुमक्खियों का हमला

विज्ञापन
फोटो1 युवक के कान में घुसी मधुमक्खी निकालते अस्पताल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव उद्दैतपुर अभई में शुक्रवार को खेत में चारा लेने गए युवक पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां अस्पताल कर्मियों ने कान में घुसी मधुमक्खियों और शरीर से डंक निकाले।
विज्ञापन

पीड़ित अनीश कुमार(24) सुबह करीब 11 बजे खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इस दौरान वह खेत के एक कोने में लघुशंका के लिए रुका। तभी वहां मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे वहां से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। स्वास्थ्यकर्मियों ने युवक के शरीर डंकों और कान में घुसी मधुमक्खियों को निकाला। सीएमएस डॉ. राज सिंह ने बताया कि एक युवक को मधुमक्खियों के काटने पर लाया गया था, उसे उपचार देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें