फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी-योगी के नारे लगाते हुए मनाया जश्न

Mon, 20 Mar 2017 12:05 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
योगी-योगी के नारे लगाते हुए मनाया जश्न - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार का शपथ ग्रहण के साथ गठन होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। योगी योगी के नारे लगाते हुए भाजपाईयों ने जश्न मनाया। जगह जगह मिष्ठान का वितरण किया गया। कहीं हलवा बांटा गया तो कहीं लड्डू और मोदी चाय बांटी गई।
विज्ञापन

भाजपाई 11 मार्च से ही जश्न में डूबे हैं। कल मुख्यमंत्री के नाम के घोषणा का दिन था, तो भाजपाईयों ने नाम घोषित होने पर जमकर जश्न मनाया। रविवार को शपथ ग्रहण के साथ सरकार का गठन हुआ। बिलराम गेट पर हलुवा का वितरण दोपहर से ही शुरू कर दिया गया। हलवा वितरण का यह कार्यक्रम लगातार चलता रहा। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सभी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। योगी- योगी और मोदी- मोदी के नारों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया और जमकर खुशी मनाई गई। भाजपा नगर इकाई अध्यक्ष शरद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं सरकार का गठन होने पर बधाई दी। पूर्व सभासद मनोज गुप्ता, भाजपा नेता एवं सराफा कारोबारी राजीव अग्रवाल, भाजयुमो जिला महामंत्री राजीव माहेश्वरी, भाजपा नेता गौरी शंकर शर्मा सहित कार्यकर्ता ने खुशी जताई। नगरपालिका अध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह भी खुशी में नाचते दिखे। भाजपा के वरिष्ठ नेता बीडी राना ने योगी के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई। कार्यक्रम के दौरान नीरज शर्मा, केपी सिंह, विनीत दीक्षित, अतुल गुप्ता, चंद्र प्रकाश शर्मा, मुकेश बिड़ला, यश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण किया। वहीं नदरई गेट पर शिविर लगाकर मोदी चाय का वितरण किया गया। इस दौरान बजरंग दल के संरक्षक कौशल साहू ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी का एक अच्छा कौंबिनेशन है। इस दौरान चिराग माहेश्वरी, मुकेश बिड़ला, आलेक कुशवाह, कौशल साहू, राहुल माहेश्वरी, मौनू वार्ष्णेय, इंद्र देव माहेश्वरी मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ की हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया। हिंदू वाहिनी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनुपम यादव के साथ शपथ ग्रहण समारोह को टेलीविजन पर देखा। खुशी जताने वाले हिंदू युवावाहिनी कार्यकर्ताओं में सुमित कुमार, जितेंद्र कुमार, मोहित कुमार, प्रवीन शर्मा, दीपक गुप्ता, चंद्रभान, जीतू यादव, अंशु सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें