फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बीते साल दर साल, नहीं सुधरा सड़क का हाल

Wed, 12 Apr 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में एटा-गंजडुंडवारा मार्ग की हालत खराब है। मामूली पैचवर्क के सहारे गड्ढों को भरने की कोशिश कई साल से की जा रही है, लेकिन यह पैचवर्क कुछ दिन ही टिकता है। वर्तमान में यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर अवस्था में है। एटा जनपद की सीमा में लगभग सोलह किलोमीटर तक का यह मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस मार्ग से गुजरने वाले बाइक सवार आए दिन गिरते नजर आते हैं। रास्ते में पड़ने वाले गांव के लोगों का कहना है कि अगर किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना हो तो खासी समस्या होती है। लगभग बीस वर्षों से इस सड़क का यही हाल है। खराब होने पर बस पैच वर्क कर इतिश्री कर ली जाती है। एक बार भी पूरी तरह से डामरीकरण नहीं किया गया है। वाहनपुर के ग्रामीणों ने बताया कि यहां के जनप्रतिनिधि इस मामले में संज्ञान नहीं लेते। अगर वह प्रयास करें तो सड़क का सुधार हो सकता है। साथ ही सही तरीके से सड़क का निर्माण भी हो पाएगा। वहीं शिवसिंहपुर के लोगों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण कभी ढंग से हुआ ही नहीं, सिर्फ गड्ढे भरे जाते हैं। इसमें भी लापरवाही की जाती है। घटिया गुणवत्ता के पैचवर्क के चलते सड़क कुछ दिनों में ही फिर खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें