समारोह में मौजूद छात्र-छात्राएं
- फोटो : Amar Ujala
आरएलसीएस इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय रघुवीर प्रताप नारायन स्मृति मेधावी सम्मान समारोह के दौरान कला, सामान्य ज्ञान एवं क्रिकेट प्रतियोगिताएं हुई। कला में यतींद्र, सामान्य ज्ञान में शामीन प्रथम रही। अंतिम दिन सोमवार को विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
समारोह में आयोजक इंजी. राजीव नारायन ने कहा कि प्रतिभा सुख-सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। विशिष्ट अतिथि रहे आशीष सक्सेना कंचन ने कहा कि मां व नाना की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं को नई दिशा मिल रही है। अधिवक्ता आदेश सक्सेना अधिवक्ता, सर्वोदय आश्रम के मंत्री ब्रहमानंद दीक्षित ने भी अपनी बात रखी। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन एसएस भदौरिया ने किया। इससे पहले आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में यतींद्र यादव प्रथम, जमुना द्वितीय, सुशांत तृतीय रहे। क्रिकेट कर्तव्य शर्मा की टीम जीती। आकिब की टीम उपविजेता रही। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा छह के छात्र शामीन प्रथम, कक्षा दस की छात्रा निशा द्वितीय एवं नौ के कर्तव्य शर्मा तृतीय रहे। मौके पर अनुपम दुबे, यश सक्सेना, आलोक शर्मा, बसंत यादव, पंकज सोलंकी मौजूद रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष इंजी. राजीव नारायन ने पिता, चाचा-चाची एवं बहन की स्मृति में होने वाले इस आयोजन के साथ ही संस्था द्वारा प्रतिवर्ष चार मेधावियों को बारह हजार रुपये छात्रवृत्ति की भी घोषणा की। इसके लिए उन्होंने चार लाख रुपये जमा कराए है। बताया कि इसके वार्षिक ब्याज से वजीफा बंटेगा।