फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज ने जताई आपत्ति

Sun, 22 Feb 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पुलिस लाइन ​स्थित विद्यालय में बैठक कर यादव जी की लव स्टोरी का विरोध जताते समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
एटा। फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर प्रदेश भर में विरोध तेज हो गया है। 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। पुलिस लाइन स्थित एक विद्यालय में जिला यादव महासभा की बैठक में फिल्म के ट्रेलर, पोस्टर व सोशल मीडिया प्रचार सामग्री पर कड़ी आपत्ति जताई गई।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने कहा कि फिल्म की सामग्री समाज की छवि को धूमिल करती है। आरोप लगाया कि फिल्मकारों ने जानबूझकर समुदाय को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया है जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। बलवीर सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की जाएगी। महावीर सिंह यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिना जांच फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दी गई तो सामाजिक वैमनस्य फैलने की आशंका है।
ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र यादव बंटी ने कहा कि फिल्म के प्रचार सामग्री में जिस प्रकार से यादव समाज को दर्शाया गया है, वह अत्यंत आपत्तिजनक है। इससे युवाओं और समाज के बीच असंतोष बढ़ रहा है। कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म का विरोध नहीं है, बल्कि समाज की गरिमा के प्रश्न का मामला है। सुरेंद्र यादव, संजय यादव, डॉ. अवधेश यादव, विपनेश यादव, अमर सिंह, रामनाथ सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें