फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री प्रतीक्षालय से मिला लावारिस बैग

Tue, 07 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में एक साथ कई आतंकी वारदातों के मामले सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालगय में एक लावारिस बैग मिला, लेकिन उसमें कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में उज्जैन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट हो गया। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक आतंकी के एक मकान में घुसने तथा कानपुर में तीन संदिग्ध आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक पाए जाने, उन्नाव में भी एक संदिग्ध के पकड़े जाने की वारदातों के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। कोतवाली पुलिस ने जीआरपी के साथ रेलवे स्टेशन परिसर की चैकिंग की। जब पुजलिस यात्री प्रतीक्षालय की चेकिंग कर रहेी थी जो वहां लावारिस बैग मिला। यात्रियों से जानकरी की तो किसी ने भी उस बैग को अपना नहीं बताया। पुलिस ने लावारिस बैग को स्टेशन से बाहर लाकर मैटल डिटेक्टर आदि के माध्यम से चैक किया। लेकिन उसमें कोई सामान नहीं मिला। पुलिस ने स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों पर चेकिंग की। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन, होटल, बस स्टैंड एवं अनय मार्गों पर भी चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लावारिस बैग से किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। बैग जीआरपी के सुपुर्द किया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि यात्री अपना बैग रखकर टिकिट लेने चला गया था। उसका बैग उसे दे दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें