फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दंगल में पहलवानों के दिखाया दम, हुए रोमांचक मुकाबले

Tue, 27 Oct 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
फोटो- 36 से 38 जैथरा में मंगलवार को दंगल में पहलवानों ने जौहर अजमाया। एक दूसरे का पटखनी देने के
विज्ञापन
जैथरा। गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय पहलवानों के साथ विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। अखाड़े में उतरे पहलवानों ने एक-दूसरे को चुनौती देते हुए जीत के लिए जोर आजमाइश की। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए जैथरा सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


दंगल में पहलवानों के बीच कई मुकाबले हुए। हर दांव पर दर्शकों की निगाहें अखाड़े पर टिकी रहीं। पहलवानों ने अपने अनुभव और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने का प्रयास किया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। दंगल का मुख्य आकर्षण अयोध्या के पहलवान लाड़ी और दिल्ली के पहलवान शनि के बीच हुआ मुकाबला रहा।

दोनों पहलवानों ने जीत के लिए पूरी ताकत लगाई। उनके बीच काफी देर तक जोरदार संघर्ष देखने को मिला। दोनों की ओर से किए गए दांव-पेच ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अंत में अयोध्या के पहलवान लाड़ी ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की। दंगल में पहलवानों के प्रदर्शन की दर्शकों ने सराहना की।

फोटो- 36 से 38 जैथरा में मंगलवार को दंगल में पहलवानों ने जौहर अजमाया। एक दूसरे का पटखनी देने के

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें