फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए हुई कार्यशाला

Mon, 20 Mar 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अवागढ़। कृषि विज्ञान केंद्र पर सोमवार को विश्व की पोषण सुरक्षा के लिए मोटे अनाज को बढ़ावे पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एक पैलेस में किया गया। कार्यशाला में 22 गांव के 349 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डाॅ. केके शर्मा, हैड मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, छलेसर आगरा ने कहा कि मृदा एवं जल जो प्राकृतिक संसाधन है उनके रखरखाव पर ध्यान जरूरी है। कृषकों को मोटे अनाज को महत्व देने की बात कही। सुधीर कुमार तोमर ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। लेफ्टिनेंट एसके मौर्या ने कहा पौधों को जीवन चक्र पूरा करने के लिए 17 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है लेकिन किसान तीन पोषक तत्वों को देकर ही फसलों का उत्पादन लेते है।
विज्ञापन

डॉ. मनीष सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के हित की योजनाओं के बारे में बताया। डाॅ. रितेश शर्मा प्रधान वैज्ञानिक मोदीपुरम मेरठ ने किसानों से कहा कि मोटे अनाज दो प्रकार के होते है, एक मोटा दाना और दूसरा छोटा दाना, मोटे अनाजों में ज्वार, बाजरा, राही, कुट्टु, काकुन, चीना, सांवा, कोदो शामिल है। मोटे अनाज की फसल को उगाने से फायदा यह है कि इनके बाजार में अच्छी कीमत मिल जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से लाभकारी है।
प्रो. विजय श्रीवास्तव प्राचार्य आरबीएस कालेज ने कहा कि किसान रसायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती को अपनायें। संचालन डाॅ. वीरेंद्र सिंह और नीरज सिंह ने किया। डाॅ. दिनेश मिश्र, डा. एसके सिंह, दीप्ती सिंह, डाॅ. डीएस वर्मा, गौरव प्रताप सिंह, सचिन कुमार, नेत्रपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें