फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रक पर चढ़कर कर्मियों ने ठीक की टूटी विद्युत लाइन

Tue, 07 Mar 2023 10:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। सरकार को मोटा राजस्व देने वाला विद्युत निगम संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। मंगलवार को एक ट्रक पर चढ़कर कर्मचारियों ने टूटी विद्युत लाइन ठीक की। इससे करंट आने से बड़ा हादसा हो सकता था। कस्बे में विद्युत निगम के पास संसाधनों का अभाव बना हुआ है। होली के त्योहार पर बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सभी लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। कस्बे के चौराहे पर तार टूट जाने पर कर्मचारी इसे ठीक करने पहुंचे, लेकिन ऊंचाई तक पहुंचने के लिए उनके पास इंतजाम नहीं थे। ऐसे में एक ट्रक को तारों के नीचे खड़ा कराया गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने ट्रक पर चढ़कर लाइन को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि चौराहे के पास तार टूट गया था। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। जब विद्युत निगम को इसकी सूचना दी गई तो तत्काल कर्मचारी मौके पर आ गए, लेकिन उनके पास व्यवस्थाएं नहीं थीं। सड़क से गुजर रहे एक ट्रक को रुकवाया और उस पर खड़े होकर तार को जोड़ा। एसडीओ अलीगंज सोनू कुमार ने बताया कि निगम के पास ऐसी कोई मशीन नहीं है जिसके जरिए तारों को जोड़ा जा सके। नगर पंचायत या नगर पालिका अलीगंज का सहयोग मांगा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें