फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्वतंत्रता दिवस को विद्युत लाइनें दुरुस्त करने का कार्य शुरू

Sun, 11 Aug 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में जगह-जगह विद्युत केबल झूल रहीं हैं। निगम का कार्य योजनाओं के तहत जारी है, इसके बाद भी जीटी रोड से लेकर मोहल्लों की गलियों में झूलती केबल देखने को मिल जाती हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्युत लाइनें दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

शहर में विद्युत निगम के कार्य की बात करें तो यहां रिवैंप योजना के अलावा आरडीएसएस योजना के तहत भी कार्य चल रहा है। दोनों योजनाओं के कार्य करने की रफ्तार बहुत धीमी है। गर्मी शुरू होने से पहले जहां कार्य को हो जाना चाहिए था, लेकिन कार्य अब भी जारी है। उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। इसको लेकर विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं।
15 अगस्त पर शहर के शहीद पार्क में कई कार्यक्रम होने हैं। इसको लेकर रविवार को जीटी रोड पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने आरडीएसएस योजना के तहत कार्य कराया। इस दौरान केबल आदि बदलने का काम किया गया। बताया गया कि शहर में जहां भी जर्जर केबल हैं उसको बदलने का कार्य किया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें