फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेहता पार्क पर कार्य शुरू, एक महीने में बदलेगा पार्क का पूरा स्वरूप

Tue, 05 May 2026 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा शहर के मध्य स्थित मेहता पार्क अब पूरी तरह नए रूप में नजर आएगा। नगर पालिका ने पार्क के निर्माण का कार्य जीरो लेवल से शुरू कर दिया है। वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े इस पार्क को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने इसे पुनः संवारने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि मेहता पार्क का विकास कार्य प्राथमिकता में रखा गया है। उन्होंने कहा कि पार्क की साफ-सफाई, जमीन समतलीकरण, नई घास, पौधारोपण, बच्चों के खेल उपकरण निर्माण जैसे कार्य क्रमबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। इसके अलावा पार्क में हर उम्र के लोगों को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम मेहता पार्क, सुनहरी नगर पार्क व शहीद पार्क में स्थापित कराई जाएगी। जिससे लोग सुबह-शाम आकर आसानी से शारीरिक व्यायाम कर सकेंगे। अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और लक्ष्य है कि एक महीने के भीतर पार्क पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क को आकर्षक बनाने के लिए लाइटें, बैठने की व्यवस्था, सजावटी पौधे भी लगाए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें