चार दिन पहले एक महिला के अमरूद के बाग में मिले शव के मामले में बुधवार को
मृतका के भाई ने गांव के ही दो आरोपियों पर बहन के साथ दुष्कर्म कर हत्या
का आरोप लगाते हुए शव को फिर से कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराए
जाने की मांग उठाई। डीएम के आदेश पर पुलिस ने मृतक महिला के शव का पीएम
कराया।
29 मार्च की सुबह थाना नयागांव क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का शव
गांव के बाहर ही इलियास हुसैन के अमरूद के बाग में लटका मिला था। घरवालों
ने पुलिस के डर की वजह से शव को दफना दिया था। घटना के दूसरे दिन भाई को
ग्रामीणों से सूचना मिली कि उसकी बहन की हत्या की गई है। पीड़ित ने डीएम से
बुधवार को शिकायत की थी कि उसकी बहन के साथ गांव के ही दो आरोपियों ने
दुष्कर्म किया। बाद में हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या बनाने के लिए शव
को पेड़ से लटका दिया। पीड़ित ने शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम
कराए जाने की मांग की। इस शिकायत पर डीएम निधि केसरवानी ने जांच के आदेश
दिए।
भाई ने बताया कि गांव के ही दो आरोपियों ने 28 मार्च को फोन कर
बहन को घर बुलाया। आरोप लगाया है कि उसके साथ रेप भी किया, बाद में हत्या
कर दी। आरोपी शव को नहर में फेंकने जा रहे थे। ग्रामीणों के टोकने पर बाग
में ले जाकर शव लटका दिया। काफी गरीब होने के कारण आरोपी आए दिन उत्पीड़न
भी करते थे और अवैध संबंध बना लिए।
पैनल ने किया पोस्टमार्टम
पीड़ित
का आरोप था कि आरोपी पक्ष ने चिकित्सक से साठगांठ कर ली है। इस पर डीएम के
आदेश के बाद गुरुवार शाम पोस्टमार्टम पैनल, वीडियोग्राफी के तहत हुआ।
पोस्टमार्टम डा. बी सागर, डा. राजीव मोदी ने किया।