फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिलाओं ने टप्पेबाजी कर उड़ाईं पांच जोड़ी सोने की बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बा के मोहल्ला सदर बाजार में स्थित रामू ज्वेलर्स के यहां कानों की बाली देखने आईं महिलाओं ने दुकानदार से ठगी कर ली। सोने की पांच जोड़ी बाली चुराकर उनकी जगह पीतल की बाली रख गईं। जब दुकानदार ने उन बालियों को देखा तो सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें पहचान कर महिलाओं की तलाश की गई। राजा का रामपुर तिराहे पर एक महिला मिल गई। उससे दो जोड़ी बालियां बरामद कर ली गईं। जबकि तीन जोड़ी बालियां लेकर दूसरी महिला फरार है। पकड़ी गई महिला को थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

दुकान स्वामी रामू शाक्य ने थाने में मौखिक रूप से घटना की जानकारी दी। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। दुकान स्वामी ने बताया कि दोनों महिलाएं दुकान पर सोने की बालियां लेने के लिए आईं थीं। एक कर्मचारी ने उन्हें बालियां देखने के लिए दीं और वह अपने अन्य काम में लग गया। इसी बीच दोनों महिलाओं ने बालियों को बदल दिया। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि सूचना मिली है, जिसके आधार पर दुकान में जांच-पड़ताल और लोगों से पूछताछ की गई है। अभी लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें