फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निखरेगा पक्षी विहार का पार्क, टूरिस्ट स्टैंड भी बनेगा सुंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पटना पक्षी विहार के पार्क में झूले टूट चुके हैं। वहीं पर्यटक स्टैंड भी जर्जर है। इनको संवारने के लिए 20 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर पर्यटन विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले के इकलौते पर्यटन स्थल को शासन का पूरी तरह साथ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते इसके विकास की रफ्तार ठहरी हुई है। यही वजह है कि विदेश तक के परिंदों का शरणगाह बनने वाले इस पक्षी विहार तक विदेशी पर्यटक नहीं पहुंचते हैं। केवल स्थानीय पर्यटकों तक ही यह केंद्र सीमित हुआ है। इन पर्यटकों का मन भी यहां की अव्यवस्थाएं देख खिन्न होता है। दो साल पहले यहां अंदर मार्गों की की इंटरलॉकिंग कराई गई थी। वर्तमान स्थिति में कई झूले जर्जर हैं। पार्क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। घास पूरी तरह गायब हो गई है और यह किसी मैदान जैसा नजर आता है। जिस स्टैंड पर खड़े होकर पर्यटक झील में पक्षियों की अठखेलियों को निहारते हैं, उसकी हालत भी अच्छी नहीं है। इसकी स्थिति सुधारने, पार्क में पुराने झूलों की मरम्मत और नए झूले लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा इस प्रस्ताव में झील के घाट और कैंटीन के शेड का जीर्णोद्धार भी शामिल किया गया है। इन कार्यों के लिए 20 लाख रुपये का बजट शासन से मांगा गया है।
पक्षी विहार की सुंदरता बढ़ाने के लिए कुछ कार्यों के प्रस्ताव बनाकर बजट मांगा गया है। इसे मंजूरी मिलती है तो पर्यटकों के लिए पक्षी विहार और सुंदर बन सकेगा। - एसके उपाध्याय, क्षेत्रीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें