फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को स्वास्थ्य पर देना चाहिए विशेष ध्यान: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर के एमजीएम इंटर कॉलेज प्रांगण में संसदीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देखने में आता है कि घरों में लड़कों को मलाई का दूध दिया जाता है अपितु लड़की को नहीं। लड़कों और लड़कियों में भेदभाव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि बुढ़ापा बचाना है तो बेटियों से भेदभाव नहीं करना चाहिए। इसका प्रमुख कारण है कि बेटियां आने में देर नहीं करती हैं। इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं से कुछ सवाल किए। इस पर छात्राएं कुछ नहीं बता सकीं। उन्होंने मेले में आए लोगों से अपील की वह गांव-गांव जाकर लोगों को वैक्सीनेशन कराने के प्रति जागरूक करें।
शिविर में एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा से आए 12 चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। 12 चिकित्सकों में मेडिसिन के दो, जनरल सर्जरी के दो, एक ईएनटी, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक टीबी रोग विशेषज्ञ, एक ऑर्थोपेडिक्स सर्जन, एक त्वचा रोग विशेषज्ञ और एक रेडियोलॉजिस्ट आए थे। इस दौरान 2200 से अधिक मरीजों ने अपना परीक्षण कराया।
विज्ञापन

शिविर में आगरा से आए चिकित्सकों और जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। विधायक संजीव दिवाकर, डीएम डॉ. विभा चहल, सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग, चेयरमैन विकास मित्तल, दिनेश बंसल, अशोक शर्मा, डॉ. पवन शर्मा, पम्मी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
------------
मरीजों को बांटे चश्मा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संसदीय मेले में 300 चश्मे बांटने का लक्ष्य रखा गया था। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा मरीजों को चश्मे बांटे गए।
---------
सांसद व डीएम ने स्टालों का किया निरीक्षण
संसदीय मेले में पहुंचे आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और डीएम डॉ. विभा चहल ने मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। वहीं मरीजों व चिकित्सकों से बातचीत की।
विज्ञापन

---------
अल्ट्रासाउंड सहित हुई खून की जांच
मेले में मरीजों की जांच के लिए दो अल्ट्रासाउंड व एक एक्सरे की मशीन लगाई गई। इसके साथ ही मरीजों की खून की जांच भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें