फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सजावटी सामान बनाकर घरों को चमका रहीं महिलाएं

विज्ञापन
मिट्टी के बर्तन बनातीं समूह की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी। संवाद
विज्ञापन
मिरहची। बाजार में चाइनीज आइटमों की बढ़ती चमक के बीच मारहरा ब्लॉक के गांव गिरोरा की महिलाएं सजावटी चीजों से घरों को चमका रहीं हैं। मिट्टी के दीये, गमले, कलश, सजावटी सामान बनाकर वह स्वदेशी परंपरा को बढ़ावा दे रहीं हैं।
विज्ञापन

मां मनसादेवी महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, सखी प्रीति ने बताया कि उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले 10 महिलाओं को जोड़कर स्वयं सहायता समूह का गठन किया था। सरकार की ओर से समूह को तीन चरणों में कुल दो लाख 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इस धनराशि से महिलाओं ने मिट्टी के उत्पाद बनाने का काम शुरू किया।
इसके लिए कौशल विकास योजना के तहत अनुदान पर मशीन दी गई। शुरुआत में महिलाओं को मिट्टी के बर्तन और दीये बनाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन लगातार अभ्यास और मेहनत से उन्होंने इस काम में दक्षता हासिल कर ली। अब उनके हाथों से बने दीयों की मांग आसपास के गांवों, कस्बों और बाजारों में होने लगी है।
विज्ञापन

दिवाली के अवसर पर विशेष रूप से उनके दीयों की बिक्री होती है। अन्य सीजन में गमले, कलश और अन्य सजावटी मिट्टी के आइटम की बिक्री होती है। समूह की महिलाएं महीने में 20 से 30 हजार रुपये तक की आमदनी कर रही हैं। उपायुक्त एनआरएलएम विकल्प यादव ने बताया कि सरकारी सहायता और सामूहिक प्रयासों से समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया जा रहा है। महिलाएं को परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें