फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला के शव की हुई शिनाख्त, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 27 Dec 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतका रूबी का फाइल फोटो - फोटो : मृतका रूबी का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरथरा के पास बृहस्पतिवार की देर शाम फंदे से लटका हुआ एक महिला का शव मिला था। शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। शुक्रवार सुबह महिला के शव की शिनाख्त गांव सिउड़ी थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी थान सिंह ने अपनी पुत्री के रूप में की। दामाद सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थान सिंह ने बताया कि बेटी रूबी (25) का विवाह 11 मई 20219 को गांव चुरथरा निवासी अमित के साथ किया था। दो वर्ष पूर्व बेटी ने बताया था कि पति व अन्य लोग अतिरिक्त दहेज में बाइक व जेवरात की मांग करते हैं। जिसके चलते मैंने बेटी को सुसराल से बुला लाया था। एक माह बाद दामाद अंकित व अन्य लोग बुलाने आए तो हमने भेजने से मना कर दिया। बाद में कुछ सामाजिक भले लोग साथ आए तो बेटी को भेज दिया।
16 दिसंबर को बताया गया कि बेटी मायके के लिए निकली है, मगर जब वह घर नहीं पहुंची तो हमने आसपास व रिश्तेदारी में कई दिन तक तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिली तो 22 दिसंबर को अवागढ़ थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

26 दिसंबर को देर शाम पुलिस ने सूचना दी कि एक महिला का शव मिला है। आकर देख लीजिए, कहीं आपकी बेटी तो नहीं है। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर देखा तो वह मेरी ही पुत्री थी। मुझे पूरा विश्वास है कि दामाद अमित व अंकित, अक्षय, अंजली, चांदनी और द्रोपा देवी ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर मेरी बेटी की हत्या की है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें