फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शादी के 3 माह बाद फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Wed, 23 Oct 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला कुशवाह नगर में बुधवार को एक महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। उसकी शादी तीन माह पहले ही हुई थी। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगा कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव आमनगर थाना सिविल लाइंस जिला बदायूं निवासी तोताराम ने बताया कि बेटी पूनम (21) का विवाह 11 जुलाई को कुशवाह नगर निवासी नितिन कुमार के साथ हुआ था। विवाह के समय सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। कुछ दिनों के बाद ही नितिन व अन्य ससुरालीजन पूनम को दहेज के लिए परेशान करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो मंगलवार की देर शाम बेटी को फंदा लगाकर मार डाला और आत्महत्या दिखाने के लिए कमरे की चौखट से लटका दिया।
पूनम के तहेरे भाई राजीव कुमार ने बताया कि हम लोग राजस्थान प्रांत के जिला भिवाड़ी में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व हमारी मुलाकात वहीं काम करने वाले नितिन से हो गई। इसका घर पर आना जाना होने लगा। मेरी चचेरी बहन पूनम से इसको प्यार हो गया। कुछ दिनों बाद दोनों परिवारों की सहमति बनी तो 11 जुलाई 2024 को इनका रीति रिवाज के साथ विधि-विधान से एक मंदिर में विवाह कर दिया।
विज्ञापन

नितिन पूनम को साथ लेकर हम लोगों से लगभग 5 किलोमीटर दूर रहने लगा था। 14 दिन पहले दोनों लोग दिवाली का त्योहार मनाने के कहकर घर चले आए थे। यहां आकर अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। जब देने में असमर्थता जताई तो पूनम को मार कर लटका दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें