फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sun, 20 Oct 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव गुनामई में शनिवार रात एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने बहनोई सहित ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव खुन्नाखार थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद निवासी मनोज कुमार ने बताया कि बहन पूजा (26) का विवाह 18 मई 2021 को गुनामई निवासी प्रवेश कुमार के साथ किया था।
विवाह के समय सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज और घर-गृहस्थी का सामान दिया। कुछ समय बाद ही बहनोई प्रवेश कुमार बहन को परेशान करने लगा। सास जसोदा, ससुर दीवान सिंह, ननद प्रमिला और देवर अवनीश अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे।
विज्ञापन

लगभग 6 माह पूर्व ढाई लाख रुपये बहनोई को दिए थे। इसके बाद और दहेज की मांग की जा रही थी।
बताया कि चार दिन पूर्व बहन का ससुरालीजन से विवाद भी हुआ था। बहन ने फोन कर बताया था कि ये लोग उसे बहुत परेशान करते हैं। शनिवार की देर शाम बरामदे के कुंदे में साड़ी से फंदा लगाकर बहन को मार दिया और सभी ससुराल वाले फरार हो गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने हमको सूचना दी, तो पुलिस को सूचित करते हुए हम लोग गुनामई पहुंचे। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें