फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चप्पल सही कराने के कहकर बाजार गई महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र की एक महिला के रहस्यमय तरीके से लापता होने से परिजन परेशान हैं। महिला घर से चप्पल सही कराने की कहकर निकली थी। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का सुराग न लगने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की एक 28 वर्षीय महिला शनिवार को गांव से कस्बा आई थी। वह घर पर बच्चों की चप्पल सही कराने की बात कहकर कस्बा आई थी। देर शाम तक उसके घर न पहुंचने पर परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुट गए। कस्बे से गांव लौट रहे लोगों से भी महिला के बारे में जानकारी की गई लेकिन सभी ने उसे न देखने की बात कही। इस पर परिजन की चिंता और भी बढ़ गई। रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क करने पर भी महिला के बारे में कुछ नहीं पता चला। महिला के पति ने बताया कि लापता महिला की उम्र 28 वर्ष है। उसकी एक बेटी और तीन बेटे हैं। महिला के लापता होने से चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें