फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला निकली डेंगू पॉजिटिव, संख्या बढ़कर हुई 14

Sun, 03 Sep 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में डेंगू पॉजिटिव केस आने का सिलसिला जारी है। रविवार को अवागढ़ निवासी एक महिला डेंगू पॉजिटिव आई। इससे डेंगू केस की संख्या बढ़कर 14 पर जा पहुंची है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के मोहल्ला शांतिनगर, शृंगार नगर, संगम विहार सहित गांव पवांस में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान 159 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

वहीं 93 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि डेंगू एलाइजा टेस्ट के लिए 24 बुखार पीड़ितों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें