फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चाय बनाते समय डीजल की केन पलटने से महिला झुलसी, रेफर

Sun, 16 Nov 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा क्षेत्र के गांव कसौलिया में रविवार सुबह घर की रसोई में डीजल की केन पलटने से आग लग गई। वहां चाय बना रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए यहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नवाब खान ने बताया कि पत्नी साबिरा बेगम (47) सुबह रसोई में चाय बना रहीं थीं। चाय की पत्ती उठाते समय पास में रखी डीजल की केन पलट गई। केन से गिरे डीजल ने चूल्हे की लपट पकड़ ली और तेजी से आग फैल गई। देखते ही देखते साबिरा इसकी चपेट में आ गईं।

चीख-पुकार सुनकर घर के सदस्यों ने कपड़ा डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसीं साबिरा को तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक के अनुसार वह 50 प्रतिशत तक झुलस चुकी हैं। यहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें