फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

सार

मृतका के भाई ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।फिरोजाबाद थाना क्षेत्र के गांव सरवपुर निवासी शेरसिंह ने बताया कि उसकी बहन संजेश (31) की शादी गांव महासुख निवासी सत्यप्रकाश से 12 साल पहले हुई थी। इसी दौरान संजेश के देवर ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। जलेसर प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यवीर ने बताया कि महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला महासुख में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद थाना क्षेत्र के गांव सरवपुर निवासी शेरसिंह ने बताया कि उसकी बहन संजेश (31) की शादी गांव महासुख निवासी सत्यप्रकाश से 12 साल पहले हुई थी। सत्यप्रकाश एक चिलर प्लांट पर नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं।
कुछ समय से उनके घर पर विवाद चल रहा था। यह जानकारी बहन संजेश ने दी थी। कहा कि शनिवार की रात बहनोई सत्यप्रकाश काम करने प्लांट पर गए थे। इसी दौरान संजेश के देवर ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह 4 बजे बहन के ससुरालीजन ने सूचना दी कि संजेश ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जब वह मौके पर पहुंचा तो शव घर में रखा मिला। जलेसर प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यवीर ने बताया कि महिला की मौत हुई है। मायके पक्ष द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। परिजन तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें