फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शादी के दो माह बाद ही महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 19 Jul 2023 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में विवाहिता ने शादी के दो माह बाद ही फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन की ओर से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर मायके में छोड़ जाने की बात कही जा रही है। इसके कारण फंदा लगाकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया गया है। पिता ने 8 ससुरालीजन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला गलुआ निवासी इंद्रवीर सिंह की पुत्री रूबी (22) ने मायके में ही खेत पर खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पिता ने बताया कि 12 मई 2023 को बेटी की शादी राहुल यादव निवासी नगला फकीर थाना निधौली कलां के साथ की थी। शादी में करीब 20 लाख रुपये व अन्य सामान दिया गया था। इसके बाद भी बेटी के ससुरालीजन दो लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं कर पाने की वजह से बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा था और मंगलवार की शाम करीब 5 बजे जेठ जसवीर सिंह बेटी को गांव के बाहर छोड़कर चला गया था। इसी बात से आहत होकर बेटी ने शाम करीब 7 बजे घर से थोड़ी दूर खेत पर खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। अंधेरा होने लगा तब तलाश की गई तो पेड़ पर शव लटका पाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि युवती ने मायके में ही फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पिता के आरोपों के आधार पर पति, जेठ, ससुर रामप्रकाश, सास ओमवती, देवर गोपाल व देवेंद्र, ननद पिंकी व प्रीती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें