फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में निकला सांप का जोड़ा, कई घंटों रहा हड़कंप

Wed, 19 Jul 2023 10:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र के गांव हीरापुर के हरिओम कुमार के घर में एक नाग-नागिन का जोड़ा आपस में लिपट कर झूम रहा था। टॉर्च की लाइट में घर के लोगों ने नाग-नागिन की वीडियो बना ली। घर में मौजूद नाग-नागिन के भय से परिजन रात भर घर में नहीं घुसे। वहीं घर के सभी सदस्य पूरी रात दहशत में रहे। परिजन ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, उससे पहले ही ग्रामीणों की सूचना पर दूसरे दिन बुधवार की सुबह पास के गांव बडौली निवासी अकबर बाबा को बुलाकर नाग-नागिन के जोड़े को काफी जद्दोजहद के बाद पकड़वा लिया। डीएफओ सुमरेश कुमार ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है यह सूचना मिलती तो क्षेत्रीय रेंजर को भेज कर रेस्क्यू कराया जाता। बाद में डीएफओ ने रेंजर को मौके पर भेज कर स्थिति की पड़ताल भी कराई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें