एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ तीन लोगों ने रंजिश के चलते सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं महिला को कार्रवाई करने पर तेजाब डालकर जिंदा जलाने की भी धमकी दी गई। महिला ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही रवी कुमार, योगेंद्र और हीरालाल से रंजिश चली आ रही है। इन लोगों ने 23 अप्रैल 2023 को घर में घुसकर दबोच लिया और बाल पकड़कर जमीन पर पट दिया। इसके बाद तीनों ने जबरन पीटाई की और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। चीख पुकार पर गांव के ही कुछ लोग आ गए, इनके आने पर आरोपी भाग गए और तेजाब डालकर जिंदा जलाने की धमकी भी गई। बताया कि उसके पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं। जब कि एक बेटी और बेटा घर पर रहते हैं। वारदात 23 अप्रैल की रात करीब 9 बजे की बताई गई है। रात में डर की वजह से थाना नहीं पहुंच सकी थी, अगले दिन गई तो पुलिस ने कोई सुनवाई तक नहीं की। तब अदालत की शरण लेनी पड़ी।
प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि मामला रंजिश के चलते झूठा दर्ज कराया गया है। महिला के साथ ऐसी कोई वारदात नहीं की गई। रिपोर्ट लिख ली गई है और जांच की जा रही है।