फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने दो बेटों में किया भेदभाव: छोटे पुत्र के नाम करा दी जमीन, बड़े ने नहर में लगा दी छलांग

Tue, 06 Jun 2023 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पिता ने साथ बीघा जमीन का बैनामा छोटे बेटे ने नाम करा दिया। इसकी जानकारी जब बड़े बेटे को हुई तो उसने नहर में छलांग लगा दी। 
 
विज्ञापन
नहर में लगाई छलांग - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला मोहन का एक युवक ने सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अरथरा पुल से हजारा नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने युवक को नहर से निकाला और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उधर, पति के नहर में कूदने के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। महिला को भी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव नगला मोहन निवासी मुनेश कुमार ने नहर में खुदकुशी करने के इरादे से छलांग लगाई। इसको किसी तरह से बचाया गया। पत्नी प्रवेश देवी पति के नहर में कूदने से बेहोश हो गई। तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर उपचार कराया गया है। महिला ने बताया कि ससुर उदयवीर सिंह ने देवर अवधेश कुमार के नाम सात बीघा जमीन का बैनामा कर दिया। इसकी जानकारी 4-5 दिन पहले खतौनी देखने पर हुई। इस बात को लेकर घर में विवाद चला रहा है।

बताया कि सोमवार की सुबह भी ससुर और पति में कहासुनी हुई थी। तब ससुर ने पति को काफी उल्टा-सीधा कहा था। इसी बात से नाराज होकर पति नहर में कूद गए। बताया कि मुझे बार-बार घबराहट हो रही है और बेहोशी छा जाती है। थानाध्यक्ष पिलुआ दिनेश सिंह ने बताया कि युवक ने गृह कलह के चलते नहर में छलांग लगाई थी। लेकिन किसी तरह से बचा लिया गया है, अब स्वस्थ्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें