फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बंदर घुड़की से घबरा कर भागी महिला छत से गिरी, मौत

Fri, 17 Jul 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतका मुन्नी देवी फाइल फोटो।
विज्ञापन
एटा। जिला कासगंज के थाना सहावर के गांव बहापुर में 50 वर्षीय महिला छत से गिर गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बहापुर निवासी मुन्नी देवी (50) शुक्रवार की सुबह करीब 9ः30 बजे अपने घर की छत पर मक्का सुखा रही थीं। उनके भाई मनोज ने बताया छत के पीछे पीपल के पेड़ पर बैठे बंदर अचानक छत पर आ गए। बंदरों ने उन्हें घेर लिया। इससे वह डर गई और छत से उतरने के लिए भागीं। नियंत्रण खोने के कारण वह गली में जा गिरीं। आवाज सुनते परिजन समेत अन्य लोग एकत्रित हो गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें