मिरहची। दूध के टैंकर की साइड लगने से बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान टैंकर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। पहिए से कुचलकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया।
ग्राम सिरसा टिप्पू निवासी ऋषभ चौहान ने बताया कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी मां राधा देवी (50) को बाइक से लेकर एटा से गांव लौट रहा था। गांव से कुछ पहले पीछे से आए दूध के टैंकर ने बाइक में साइड मार दी। टक्कर लगते ही उसकी मां बाइक से सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान टैंकर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ऋषभ के भी हल्की चोटें आई हैं। उसका मेडिकल कॉलेद में उपचार चल रहा है। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।