फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: बिजली खंभे के सपोर्ट तार में आ रहा था करंट, कूड़ा फेंकने गई महिला चिपकी, हादसे में घायल युवक की भी मौत

Sat, 15 Apr 2023 08:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में बिजली के खंभे के सपोर्ट तार में करंट आ रहा था। सुबह घर से कूड़ा फेंकने निकली महिला तार से छू गई। इससे वह तार से चिपक गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार सुबह करीब छह बजे विद्युत खंभे की सपोर्ट के लिए लगाए गए तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। आधे घंटे तक महिला सपोर्ट वायर से चिपकी रही। जानकारी होने पर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। तब परिजन महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कूड़ा फेंकने खेत में जा रही थी

मामला कोतवाली देहात क्षेत्र सिरांव गांव का है। गांव निवासी नेत्रपाल सिंह की पत्नी सत्यवती (55) की विद्युत खंभे की सपोर्ट के लिए लगाए गए तार की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटे वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मां कूड़ा फेंकने के लिए पास में ही स्थित खेत में जा रही थी। तभी गांव के बाहर लगे विद्युत खंभे के सपोर्ट वायर से छू गईं। इसके बाद मौके पर ही गिर गईं। पैर तार से चिपका रह गया। करीब आधे घंटे तक वह तार से चिपकी रहीं। 

बिजलीकर्मियों की लापरवाही स हुआ हादसा

कुछ देर बाद उधर से गांव का एक व्यक्ति निकला। उसने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पूरे घटनाक्रम के बाद परिजनों ने पुलिस इस पूरे मामले की जानकारी दी। बताया कि खंभा व सपोर्ट वायर में करंट आने की शिकायत बिजली कर्मियों से पूर्व में की गई थी। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजलीकर्मियों की लापरवाही के चलते मां के साथ हादसा हो गया।

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने की इच्छा जाहिर की गई। तब शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला पोता निवासी मुसीर (30) घर से कुछ दूरी पर 13 अप्रैल की रात करीब 11 बजे घायलावस्था में पड़ा मिला था। परिजन रात में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। अज्ञात लोगों द्वारा पिटाई करने की बात कही गई थी। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया था।

परिजन एटा में ही इलाज कराते रहे। यहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। जानकारी मिलने पर पुलिस घर पर पहुंची और जानकारी ली। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पहले परिवारीजन पिटाई करने की बात कह रहे थे। लेकिन, अब कार्रवाई करने से मुकर गए हैं। कोई शिकायत नहीं दी गई। और न ही पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें