फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट से महिला की मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 27 Sep 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट के मोहल्ला काजी में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने हत्या की आंशका जताई है। आरोप है कि बहन का पति उसको परेशान करता था।
विज्ञापन

मोहल्ला दाऊद खां थाना मऊ दरवाजा जिला फर्रुखाबाद निवासी इश्तियाक अली ने बताया कि बहन सितारा बानो (25) की शादी 1 मई 2024 को सकीट कस्बा के मोहल्ला काजी निवासी राजू के साथ की थी। कुछ समय बाद ही बहनोई उसको परेशान करने लगा। आरोप है कि वह किसी दूसरी महिला से बात करता था। जिसका बहन विरोध करती थी, तो राजू आए दिन नशा करके आता और उसको पीटता था। इस प्रकार की जानकारी बहन फोन करके देती रहती थी।
9 सितंबर को भांजे की शादी में शामिल होने के लिए वह घर पर आई थी। बुधवार को ही वापस ससुराल लौटी थी। इश्तियाक अली ने आशंका जताते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को इन लोगों ने बहन की हत्या कर दी और उसके बाद पड़ोसियों को बिजली का करंट लगना बता दिया। हम लोगों को सूचना भी नहीं दी। एक पड़ोसी ने फोन करके हमें जानकारी दी। जिसके बाद हम लोग यहां पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं, मृतका के पति राजू ने बताया कि सितारा बानो बृहस्पतिवार की शाम लोहे की अलमारी से कपड़े निकाल रही थी। इसी दौरान अलमारी में करंट आ गया और इसकी चपेट में आकर सितारा की मौत हो गई। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लगा सकेगा। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें