एटा। बागवाला क्षेत्र के गांव गोला सर्जनपुर में किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराया है। राजेश कुमार निवासी गांव शाहपुर थाना बिछवां मैनपुरी की 17 वर्षीय पुत्री रागिनी बागवाला में बहन के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार वह कुछ दिन से बुखार से पीड़ित थी। शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बुखार के कारण पर भविष्य में कोई सवाल न उठे इस लिए पोस्टमार्टम कराया है। संवाद