फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाैच के लिए निकली महिलाओं पर माैत का झपट्टा, रोडवेज बस ने दो को राैंदा; एक की माैके पर ही माैत

Wed, 08 Jul 2026 11:12 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

यूपी के एटा जिले में शाैच के लिए घर से निकली महिलाओं को रोडवेज बस ने राैंद दिया। हादसे में एक महिला की माैके पर ही माैत हो गई। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कैल्ठा में बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में शौच के लिए जा रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मृतका की पहचान कमला देवी (50) पत्नी सरवन सिंह निवासी ग्राम कैल्ठा के रूप में हुई है। वहीं मालती देवी (60) पत्नी अजयपाल निवासी ग्राम कैल्ठा गंभीर रूप से घायल हुई हैं। मृतका के पति सरवन सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी पत्नी कमला देवी और उनके बड़े भाई की पत्नी मालती देवी शौच के लिए घर से निकली थीं। दोनों सड़क किनारे जा रही थीं, तभी एटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। हादसे के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बस की पहचान की जा सके। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें