फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट लगने से महिला की मौत, त्योहार की खुशी मातम में बदली

Fri, 06 Nov 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतका मौहरश्री का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर लौट रही महिला को विद्युत खंभे में उतर रहा करंट लग गया। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




कोतवाली देहात के गांव चुन्नपुरा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे भाभी मोहरश्री (30) घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप से बाल्टी में पानी भरने गई थीं। पानी लेकर वह घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक उनका हाथ विद्युत खंभे से छू गया। खंभे में करंट उतरने के कारण वह उससे चिपक गईं। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें खंभे से अलग किया। तब तक परिजन भी मौके पर आ गए और उनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मोहरश्री को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मोहरश्री का विवाह वर्ष 2017 में गांव चुन्नपुरा निवासी कमल सिंह के साथ हुआ था। त्योहार पर धनतेरस के दिन हुए इस हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें