फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टिनशेड में उतरा करंट, चपेट में आकर महिला की मौत

Wed, 06 Dec 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव जवाहरपुर में टिनशेड में आए करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सकीट थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बालक झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव जवाहरपुर निवासी 48 वर्षीय जनक प्यारी के साथ घर पर ही हादसा हुआ। पति त्रिमल सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे के लगभग वह घर में काम कर रही थी। तभी जरूरत का सामान लेने के लिए घर में पड़ी टिनशेड के पास से गुजर रही थी। अचानक उसमें करंट आ गया और जनक प्यारी उसकी चपेट में आ गईं। अचेत होकर वहीं गिर पड़ीं। लगभग 20 मिनट बाद परिवार के लोगों ने देखा तो पास के एक क्लीनिक पर ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना त्रिमल सिंह ने जैथरा पुलिस को दी।
सकीट के राधेनगर में 6 वर्षीय ऋतिक पुत्र नंदकिशोर घर की छत पर खेल रहा था। इस बीच छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। उसके चीखने की आवाज सुनते ही छत पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाए और भर्ती कराया।करंट से बालक का हाथ बुरी तरह झुलस गया है। बाबा मुन्नालाल ने बताया कि छत के ऊपर से लाइन गुजर रही है। हादसे की आशंका के मद्देनजर कई बार लाइन हटवाने को लेकर विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें