फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मिक्सी से करंट लगने से महिला की मौत

Tue, 02 Dec 2025 09:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव नगला झिझाईं में मंगलवार को एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मिक्सी पर कुछ काम करते समय उसे करंट लगा। उस समय सभी परिजन खेत पर काम करने गए थे। जानकारी मिलने पर महिला के मायके पक्ष से भी लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन

पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगला झिझाई निवासी लोकेंद्र कुमार ने बताया कि चाची सविता (23) घर पर थी और दो छोटे बच्चे यहां खेल रहे थे। बाकी सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। दोपहर बाद लगभग 3 बजे जानकारी मिली कि चाची को करंट लग गया है। सूचना मिलते सब लोग घर पर पहुंचे और देखा तो रविता जमीन पर अचेतावस्था में पड़ी थीं। यह देखकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी पिलुआ संजय कुमार राघव ने बताया कि मिक्सी पर कार्य करते समय महिला की करंट लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें