फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खाना बना रही महिला कपड़ों में आग लगने से झुलसी, रेफर

Tue, 08 Aug 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिरहची। खाना बनाते समय एक महिला के कपड़ों में आग लग गई। पति ने आग को बुझाया। चीख-पुकार पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गंभीर अवस्था में महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम खरगपुर निवासी राजू की 21 वर्षीय पत्नी पूजा सोमवार सुबह अपने घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी उसके कपड़ों को आग ने पकड़ लिया। इसमें वह 50 प्रतिशत तक जल गई। महिला को ग्रामीण एवं परिजन एटा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए आगरा रेफर किया है। ग्रामीणों के अनुसार महिला की हालत में अभी सुधार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें