फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रधान ने पुत्र के नाम करा दिया भुगतान, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Aug 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कूल्हापुर बुजुर्ग के प्रधान व पंचायत सचिव घोटाले में शामिल
विज्ञापन

शिकायत के बाद मनरेगा उपायुक्त की जांच में पाया गया था भ्रष्टाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। ग्राम प्रधान ने पुत्र के नाम सरकारी पैसे का भुगतान कर दिया। थाना अलीगंज में एडीओ पंचायत ने ग्राम प्रधान की ओर से किए गए भ्रष्टाचार की जांच में पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें तत्कालीन पंचायत सचिवों को भी शामिल किया गया है। हालांकि नाम नहीं दिए गए हैं। उस समय कार्यरत रहने वाले कार्रवाई में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक अलीगंज में तैनात एडीओ पंचायत प्रवीन कुमार ने ग्राम पंचायत कूल्हापुर बुजुर्ग के वर्तमान प्रधान राज मोहम्मद उर्फ राजू व तत्कालीन सचिवों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि जिलाधिकारी के आदेश 22 जुलाई 2023 के अनुसार कराई गई जांच में प्रधान द्वारा पंचायत सचिवों के माध्यम से ग्राम निधि खातों की धनराशि अपने पुत्र के खातों में स्थानांतरित कराना पाया गया। मामले की जांच मनरेगा उपायुक्त प्रतिमा निमेष और ग्राम पंचायत अधिकारी रजनीश यादव, तकनीकी सहायक यादराम की टीम ने की थी। यह जांच सौदान सिंह की शिकायत के बाद की गई। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर प्रधान और सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत की तहरीर मिली थी, इसके साथ जांच रिपोर्ट भी संलग्न की गई है। धोखाधड़ी कर अनियमितता करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें