एटा। मलावन थाना क्षेत्र के गांव हिरौंदी में बृहस्पतिवार की सुबह काम करते समय महिला को विद्युत करंट लग गया। परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां महिला का उपचार चल रहा है।
गांव हिरौंदी निवासी प्रवेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी सविता घर पर पोंछा लगा रही थी। तभी गीले हाथ से बिजली के बोर्ड का स्विच बंद करने लगी। हाथ गीला होने के कारण स्विच में करंट आ गया। जिसके चलते चपेट में आकर सविता झुलस गई। हम लोग लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पहुंचे। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल सविता का यहां उपचार चल रहा है और सेहत में सुधार भी हुआ है।