बच्चे मोहल्ले में खेल रहे थे। सास मोहरश्री भी घर के बाहर थीं। जब सभी घर पर लौटकर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। पुलिस भी पहुंच गई। कमरे में महिला का शव फंदे से लटका मिला।
एटा के जलेसर के मोहल्ला सादात में बुधवार को वंदना (30) पत्नी संतोष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ जमा हो गई। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर मां की मौत पर मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
संतोष पिछले कई महीनों से दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर संतोष की पत्नी वंदना, तीन बच्चे अमी, कार्तिक और हर्ष और मां मोहरश्री यहां रहते हैं। बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बच्चे मोहल्ले में खेल रहे थे। सास मोहरश्री भी घर के बाहर थीं। जब सभी घर पर लौटकर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए।
अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। भीतर साड़ी से बने फंदे पर वंदना का शव लटका हुआ था। उसका आधा शरीर चारपाई पर टिका था। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं कोतवाली प्रभारी अखिलेश दीक्षित पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।