फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का डेबिट कार्ड बदल निकाले तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी एक सैनिक की पत्नी एटीएम मशीन से रुपये निकालने गई। तीन युवकों ने डेबिट काड बदलकर खाते से तीन लाख रुपये पार कर दिए। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलावन थाना क्षेत्र के गांव छछैना हाल पता शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी रीना देवी ने बताया उनके पति सेना में नौकरी करते हैं। कहा कि 14 जून को वह बच्चों की फीस जमा करने के लिए एटीएम से रुपये निकालने गईं थीं।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर एसबीआई बैंक के बाहर बने केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकाल रहीं थीं। चार बार में चालीस हजार रुपये निकाल लिए। इस दौरान तीन युवक पीछे आकर खड़े हो गए। वह अकाउंट में बैलेंस की जांच कर रहीं थीं। इस दौरान एक युवक अंदर आ गया और उसने बातों में उलझाकर डेबिट काड बदल लिया। उसके खाते से तीन लाख रुपये पार हो गए। कोतवाली नगर प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें