किला रोड स्थित नगर पंचायत द्वारा बनाए गए रामलीला मंच पर आदर्श रामलीला क्लब द्वारा 12 दिन से चल रही रामलीला का शुक्रवार की रात भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हो गया।
राजगद्दी संभालते ही भगवान राम और लक्ष्मण का राजतिलक चेयरमैन महेशपाल सिंह ने किया। सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कमेटी के अध्यक्ष अखंडप्रताप सिंह और रामलीला क्लब के अध्यक्ष राधामोहन दुबे ने कहा कि अगले वर्ष से रामलीला का आयोजन 18 दिन का होगा।
इस मौके पर राजेश वार्ष्णेय, राजेश सिंह, अरविंद गोयल, डॉ. राधाकृष्ण कुशवाह, मंगलसेन वार्ष्णेय, संतोष सर्राफ, दिलीप सर्राफ, अनिल कुमार, सुमन कुमार आदि मौजूद थे।