फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार से टच हुआ ट्रक, दौड़ा करंट, दो लोग झुलसे

Fri, 28 Aug 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मेन चौराहा स्थित एसबीआई के पास गंजडुंडवारा की ओर जा रहे ट्रक से झूलते तार चिपक गए। इससे ट्रक में करंट दौड़ने लगा। बाजार में अफरा तफरी मच गई। बाइक सवार करंट की चपेट में आने से झुलस गया। वहीं एक राहगीर भी ट्रक की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन

नगला रघी निवासी देवेंद्र ट्रक के समीप पहुंचा उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे देवेंद्र की बाइक में करंट दौड़ गया। जिससे उसकी बाइक जलने लगे। जब तब देवेंद्र बाइक को छोड़कर अलग हो पाता तब तक वह झुलस गया। वही दुकान से घर पैदल जा रहा कसबा के मोहल्ला काजी निवासी नन्हें मियां को भी करंट लग गया। सूचना पर विद्युत विभाग ने सप्लाई काटी। झुलसे लोगों को अलीगढ़ रेफर किया।  

नहीं लिया पिछले हादसों से सबक
नगर और क्षेत्र में बिजली के झूलते तार से पहले भी हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी विद्युत विभाग लापरवाह बना हुआ है। वाशिंदे वीरेश, नरेश, रामचरन आदि ने तारों को ऊंचा कराने की मांग की है।
विज्ञापन



झूलते तारों से पिछले दिनों हुए हादसे
- एक माह पूर्व भी इसी स्थान पर तार टूटने से हादसा हुआ था। जिसमें ट्रैक्टर से अपनी तंबाकू को घर पर ला रहे मिश्राना मोहल्ला निवासी बंटू बुरी तरह से झुलस गया था।
विज्ञापन

- तीन दिन पूर्व ग्राम नवाबगंज नगरिया में भैंस खोलते समय पोल में करंट प्रवाहित होने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
- नरदोली गांव निवासी नरेश भी झूलते तारों की चपेट में आ गया था और उसकी भी मौत हो गई थी।
- ग्राम इन्दा जसनपुर में भी झूलते विद्युत तार ट्रक से छू गए थे जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें