फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शिक्षक के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

Tue, 25 Feb 2025 06:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बीआरसी पर हुई। शिक्षक हरी बाबू शर्मा पर हमले, मारपीट की घटना की निंदा की गई। निर्णय लिया गया कि हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो संघ आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज जादौन ने की। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से शिक्षक के साथ ही घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि कोतवाली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजती है तो संघ आंदोलन के लिए विवश होगा। अभिषेक अरुण, कोषाध्यक्ष प्रशांत पाठक, राहुल यादव, हेमंत गौतम, श्रीराम त्यागी, वरुण पाठक आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें