फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में बड़ी वारदात:दिवाली से पहले पत्नी का कत्ल, हथौड़े से प्रहार कर ली घरवाली की जान; आरोपी पति गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 03:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बेरहम पति ने पत्नी की जान ले ली। हथौड़े से सिर और गर्दन पर प्रहार कर पत्नी की कत्ल कर दिया। बेटी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में दिवाली से पहले एक पति ने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। दोपहर के समय उसने वारदात को अंजाम दिया। घर में मौजूद बेटी ने ये दृश्य देखा तो रोगंटे खड़े हो गए। वो भागती हुई पुलिस के पास पहुंची। किशोरी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के सामने ही ये वारदात हुई। पति ने बताया कि पत्नी उसको परेशान करती थी। आरोप लगाया कि पत्नी ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसके कान में चोट आई थी। रोज-रोज की कलेश से तंग आकर उसने पत्नी की जान ले ली।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर उसने पत्नी को घर में अकेला देखा, तभी हथौड़े से सिर और गर्दन पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान बेटी मौके पर आ गई। बेटी ने ये दृश्य देखा तो उसके पैर कांप गए। बेटी तत्काल कोतवाली पहुंच गई। किशोरी की शिकायत पर पुलिस आ गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें