फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के लिए विधवा बनने को तैयार पत्नी: बेटा भी दे रहा साथ, कार से रौंदकर पिता की हत्या का किया प्रयास

Tue, 05 Sep 2023 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां संपत्ति के लिए पत्नी विधवा बनने को भी तैयार है। बेटा भी उसका साथ दे रहा है। दोनों ने मिलकर कार से रौंदकर रिटायर्ड शिक्षक पिता की हत्या करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
woman demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सेवानिवृत अध्यापक के उसकी पत्नी, बेटे तथा सालों ने संपत्ति हड़पने के लिए जान से मारने का प्रयास किया है। शिक्षक ने सोमवार को जमीन बेची थी। इसकी रकम मिलने की भनक लगने पर हत्या का प्रयास किया गया। पुत्र ने बाइक सवार पिता को कार से टक्कर मार दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


जैथरा कस्बा की शास्त्री नगर मोहल्ला में रहने वाले सेवानिवृत अध्यापक रामनरेश सिंह यादव ने अपनी पत्नी पुष्पा देवी पुत्र अमरीश तथा दो साले ओमप्रकाश विहारी तथा शिवनंदन उर्फ कन्हैया निवासी ग्राम लुधइया थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद के विरुद्ध थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि संपत्ती के लिए उसके अपने ही मारपीट करते रहते हैं तथा हत्या करने का प्रयास करते है । सोमवार को तीन लाख रुपये का खेत बेचा था। इसकी भनक पत्नी, बेटे व सालों को हो गई थी। रकम अपने घर पर रखकर अहरई जा रहा था। रास्ते में नगला सकटू के पास मौका देखकर बेटा व पत्नी ने कार को बाइक के ऊपर चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- देश-विदेश से आ रहे फोन: हेलो मथुरा में कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मंगला आरती व दर्शन का क्या है समय ?

जमीन पर गिर पड़ा तो इन लोगों ने पुनः गाड़ी को वापस करके टकर मारी गई। बाइक कार में फंस जाने के चलते और चीख पुकार पर लोगों के आ जाने से कार को छोड़कर भाग गए। इसे पुलिस ने मौके से ही बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक फूलचंद ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मुकदमा लिखकर एक आरोपी अमरीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें